फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह कुंडेश्वर धाम के तालाब में मृत पाई गई मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के कुंडेश्वर धाम के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गई हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। क्षेत्र के लोग मत्स्य देवता के रूप में मछलियों को पूजते हैं। मछलियों की मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लोगों द्वारा तालाब में राशन, पकवान और अन्य सामग्री फेंका जाता है। सोमवार सुबह कुंडेश्वर धाम के महंत ने तालाब में मछलियां तैरती हुई देखी। जिसके बाद देखा की मछलियां मृत हैं। जिसके उपरांत मत्स्य विभाग को सूचित किया गया। मत्स्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने मछलियों की मौत का कारण पता लगाना शुरू किया।निरीक्षण में पाया गया कि तालाब में राशन, पकवान और अन्य सामग्री फेंकने से गैस उत्पन्न हो गई हैं। जिसके चलते ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर मछलियों की मौत हुई है। मत्स्य विभाग की टीम ने फौरी तौर पर तालाब में गैस खत्म करने के लिए चूना डाल दिया है। इससे मछलियों की मौत पर अंकुश लगा है। टीम ने कुंडेश्वर धाम के प्रबंधक को तालाब में किसी प्रकार की भी सामग्री डालने पर रोक लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कच्चा आटा मछलियों को डालना है। तालाब से मछलियों की तादाद को भी कम करने के लिए कहा गया है।

इस मौके पर मत्स्य विभाग जिला जम्मू के अधिकारी मुनीष शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मछलियों की मौत हुई है। राशन, पकवान और अन्य सामग्री तालाब में बड़ी मात्रा में फेंकी गई है, जिसके चलते ऑक्सीजन का स्तर कम हुआ है। उन्होंने कहा कि तालाब के पानी को साफ सुथरा रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें