जिले में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। कस्बे के वार्ड 13 चक मंगा से सोमवार को एक नया मामला सामने आया है जिससे अब कुल 9 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने क्षेत्र में पहुंच कर लोगों के घरों में छिड़काव किया। चक मंगा निवासी शालू देवी के अनुसार उनके मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे उन के मोहल्ले से अधिक डेंगू के मामले सामने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा के अनुसार उनके कर्मचारी क्षेत्र में अधिक सतर्क हैं। डेंगू मरीजों को घरों में ही उपचार दिया जा रहा है।