नमाज पर जाते समय कुछ युवाओं ने हब्बाकदल इलाके में स्थित सीआरपीएफ बंकर पर ज्यादा आवाज करने वाले पटाखे फेंक दिए। जोरदार आवाज सुनकर सीआरपीएफ जवान ने हवा में दो राउंड फायर कर दिए।
घटना के बाद युवाओं का दल तितर-बितर हो गया। जानकारी के अनुसार हब्बाकदल में मायसूमा के नजदीक स्थित सीआरपीएफ बंकर पर तैनात जवान अचानक पटाखों की आवाज से स्तब्ध हो गए।
किसी अप्रिय घटना के अंदेशे पर तैनात जवान ने हवा में फायरिंग की। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन शरारत करने वाले युवा फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।