फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अचानक लगी आग, कई ट्रेनें रोकीं

Thu, 09 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बजालता और संगर के बीच रेल पटरी पर बुधवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलती हुई रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गई, जिसके चलते दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल और उधमपुर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके साथ ही कई घंटों तक रेल आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन


ट्रेनों में सवार मुसाफिरों की हालत खराब हो गई। दमकल विभाग और जीआरपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तो ट्रेनों को रवाना किया जा सका। 

जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक बजालता और संगर के पास दोपहर को झाड़ियों में आग लग गई। उस वक्त हवा भी चल रही थी। हालांकि आग रेल पटरी से काफी दूर थी, लेकिन जल्द ही हवा के तेज झोंकों से आग तेजी के साथ आगे बढ़ने लगी। तभी रेलवे ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी तो जीआरपी के जवानों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जीआरपी ने आग की लपटें देखते हुए जम्मू मेल, मालवा एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

​देखते-देखते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई आग : एसडीपीओ  

train - फोटो : PTI
सूचना मिलने के कुछ मिनटों में गांधीनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस सबके बीच करीब तीन घंटे तक रेल आवाजाही बाधित रही।

दोनों तरफ खड़ी ट्रेनों के मुसाफिरों की ट्रेन में बैठे-बैठे हालत खराब होने लगी, तो एकाएक कई मुसाफिर ट्रेन से नीचे उतर आए और दमकल वाहनों की ओर से चलाए गए राहत कार्य के मुकम्मल होने का इंतजार करने लगे। फिर कड़ी मशक्कत के दमकल विभाग और जीआरपी जवानों ने आग पर नियंत्रण पा लिया।   

जीआरपी के एसडीपीओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक आग पहले तो रेलवे ट्रैक से काफी दूर थी, लेकिन हवा चलने के साथ-साथ आग आगे बढ़ती हुई रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंची तो दमकल विभाग के साथ जीआरपी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें