फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फारम में लगी आग में 1800 मुर्गे जले

विज्ञापन
आरएस पुरा के गांव सत्तोवाली के पास पोल्ट्री फार्म में लगी के बाद जला सामान।
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव सत्तोवाली के पास शनिवार सुबह एक पोल्ट्री फारम में भीषण आग लग गई। इस आग में फारम में रखे करीब 2000 मुर्गे जल गए। पोल्ट्री में लगी आग को आसपास के लोगाें ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

आरएस पुरा के सत्तोवाली के पास अमन दीप सिंह चिब पुत्र बलबीर सिंह चिब का पोल्ट्री पारम है। फारम में काफी संख्या में मुर्गे रखे हुए थे। शनिवार की सुबह पोल्ट्री फारम से कुछ लोगों ने धुआं उठता देखा तो एक दूसरे को इसकी सूचना दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो फारम में आग लगी हुई थी। वे उसे उसे आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं हो पाए, और देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। आग बेकाबू होती देख इसकी सूचना दमगल विभाग को दी गई। कुछ देर में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर पाया गया तब तक आग में करीब 1800 मुर्गे जल गए। फारम मालिक अमनदीप सिंह चिब का कहना है कि शनिवार सुबह लगी आग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें