आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव फ्लोरा के लोग मोबाल सिग्नल प्रभावित होने पर प्रदर्शन करते हुए।
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव फ्लोरा के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता पपिंदर सिंह पिंदर के नेतृत्व में मोबाइल सिग्नल नहीं होने पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मोबाइल सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। 4जी पर प्रतिबंध होनेे पर उन्हें पहले भी इसकी सेवा का लाभ नहीं मिल पाता था। अब 2जी होने पर इसका सिग्नल ही नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी भारतीय कंपनी के सिम को सर्च करने पर पाकिस्तान का सिग्नल आ जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता पपिंदर सिंह पिंदर ने कहा कि कोरोना के चलते स्कूल कॉलेज बंद होने पर इन दिनों ऑनलाइन क्लासेज चलने पर भी सीमावर्ती क्षेत्र के अंदर के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डिजीटल इंडिया की बात करने वाली केंद्र की सरकार सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मोबाइल सेवा मुहैया नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में लोगों को बेहतर मोबाइल सेवा नहीं मिली तो वे आंदोलन तेज करेंगे।