फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में गैस भरते लगी आग, फर्नीचर शोरूम समेत तीन दुकानें राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डिग्याना के रानी तालाब चौक इलाके में छोटे सिलिंडर में आग भरते समय दुकान में भयंकर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से फर्नीचर शोरूम सहित तीन दुकानें राख हो गई हैं। वहीं, सूचना के बाद पहुंचे एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिग्याना के रानी तालाब चौक पर बुधवार शाम करीब सात बजे मामा राम की दुकान में सिलिंडर में गैस भरते आग लग गई। उक्त दुकान में साइकिल में हवा और छोटे सिलिंडर में गैस भरी जाती है। आग लगने के बाद दुकानदार ने बाहर निकल कर स्वयं को बचाया। लेकिन आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। पलभर में ही आग ने साथ की चश्मे की दुकान को चपेट में ले लिया। कुछ समय बाद दोमंजिला जेके डोर फर्नीचर शोरूम को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही मौके पर पहुंचे एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फर्नीचर शोरूम के मालिक नजीर अहमद ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। देर शाम तक दुकानों से आग की लपटें निकलती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो इसकी चपेट में चौक की एक दर्जन दुकानें और आ जातीं। इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास कई घर भी हैं। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए क्योंकि आग की तपन घरों तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें