फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खड़ी बसों में आग लगने से तीन जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बस स्टैंड जम्मू पर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दमकल वाहनों की मदद से काबू पाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बस स्टैंड खड़ी बसों में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार रात आग लग गई। आग लगने से तीन बसें जल गईं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन समय रहते बसों में लगी आग बुझा दी गई जिससे अन्य बसों को चपेट में आने से बचाव रहा। गनीमत है कि रात के समय हुए हादसे के दौरान बसों में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को जब तेज हवाएं चल रही थी। तभी अचानक बसों में आग लग गई । इसके बाद अफरा तफरी मच गई। सबसे पहले जेके02एई 4161 बस में आग लगी। जिसने अपने साथ खड़ी बस नंबर जेके02एके 4805 को चपेट में ले लिया। दोनों बसें पूरी तरह से जल गई। तभी आग एक अन्य बस नंबर जेके02बीबी 5761 में लग गई लेकिन इसे थोड़ा जलने पर बुझा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने का पता ही नहीं चला। पहले जेके02एई 4161 बस को आग लगी। इससे पहले कि इसको बुझाते, दूसरी बस में आग लग गई। बता दें कि बस स्टैंड में ही पुलिस स्टेशन भी है। आग लगते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंच गई। दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया। वाहनों की मदद से आग को काबू किया गया। बता दें कि आठ बजे लगी आग को करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। वहीं मौके पर डीएसपी दविंदर सिंह भी पहुंचे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि आग लगने का कारण क्या रही। यह तीनों बसें जम्मू से बनिहाल के लिए चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें