बुधवार को सुबह तड़के पुंछ नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों सलोत्री और कनूइयां के जंगलों में भयंकर आग लग गई। जिसने कई किलो मीटर क्षेत्र में जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया है।
इस आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। जंगलों में आग की जानकारी मिलने के बाद देर शाम से वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सलोत्री के जंगलों के साथ ही कनूइयां टाप के जंगलों में भयंकर आग की लपटें एवं धुआं उठ रहा था। दिन बढ़ने के साथ ही आग के फैलने का क्रम बढ़ता ही गया जोकि दोपहर बाद तक कई किलो मीटर क्षेत्र में फैल चुकी थी। इस आग से वन संपदा विशेष कर चीड़ के पेड़ों और जड़ी बूटियों आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। नीचे से लगी आग के कारण सैकड़ों की संख्या में बड़े-बड़े पेड़ जल कर गिरने के समाचार मिले हैं।