फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनने से बचा हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बड़ा हासदा टल गया। सुबह करीब आठ बजे जब सभी मारीज डॉक्टर्स की विजिट का इंतजार कर रहे थे अचानक से हॉस्पिटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन


जिसके कारण अस्पताल का यूपीएस बैंक (जहां पॉवर बैकअप के लिए बैटरियां रखीं थीं) पुरी तरह से खाक हो गया। आग में यूपीएस बैंक की दर्जनों बैटरियां स्वाहा हो गईं जिसके बाद से हॉस्पिटल में अंधेरा छाया हुआ है।

अस्पताल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और टेक्निकल टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मरीजों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में श‌िफ्ट किया गया

सुबह आठ बजे जैसे ही अस्पताल में आग लगी, चारों तरफ आफरातरफरी का माहौल बन गया। किसी के समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। अचानक से कई तरह की अफवाहें भी अस्पताल में फैलनी शुरू हो गई। कुछ समय बाद पता चला कि यूपीएस बैंक में आग के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद बिजली गुल होते ही मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

वेंट‌िलेटर पर रखे गए मरीजों को आननफानन में जम्मू मेडिकल कॉलेज में श‌िफ्ट किया गया है जबकि अन्य मरीजों को पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। बताय दें कि अभी यह अस्पताल पूरी तरह से शूरू भी नहीं हो पाया है कि ऐसा हादसा हो गया।

फिलहाल अस्पताल को जनरेटर बैकअप पर रखा गया है लेकिन अस्पताल में किसी तरह का ट्रीटमेंट नहीं चल रहा है। ऑपरेशन थियेटर में भी बिजली न होने कारण ऑपरेशन भी स्‍थग‌ित कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें