जम्मू संभाग के उधमपुर के पर्यटन स्थल पटनीटॉप में बुधवार को आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि यहां पडोरा मैदान में आग लगने से देवदार के कई सुखे पेड़ आग की जद में आ चुके हैं। इन पेड़ों के बीच स्थित जेकेटीडीसी का हट को खतरा बन गया है। आग की बड़ी लपटों सहित उड़ता धुआं साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बटोत और चिनैनी से दमकल विभाग की टीम में पहुंच गई हैं। आसपास के होटल से भी पानी के जरिए आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।