फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid in J&K: फारूक बोले- इसी हफ्ते करेंगे दो और उम्मीदवार का एलान, महबूबा ने फलस्तीन का मुद्दा उठाया

Wed, 10 Apr 2024 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर शहर के हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की।
विज्ञापन
Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर शहर के हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की।
विज्ञापन


नमाज अता करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए फारूक अब्दुल्ला ने लोगों को ईद की मुबारक देते हुए कहा कि दुनिया भर के मुसलमान कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें दुख है कि फिलिस्तीन में हत्याओं पर इस्लामी सरकारें चुप हैं। साथ ही उन्होंने  लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस सप्ताह श्रीनगर और बारामुला सीट पर उम्मीदवारों के नाम एलान किया जाएगा।

अब्दुल्ला ने कहा, 'अल्लाह मुसलमानों पर रहम करे। मुसलमान हर जगह मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। अपना देश हो या फिलिस्तीन हो...जरूरी है कि हम दोस्ती में रहें। हम दोस्ती से ही आगे बढ़ सकते हैं। दुश्मनी में हम तरक्की नहीं कर सकते..'
विज्ञापन




जानें क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती

वहीं, महबूबा मुफ्ती ने नमाज अता करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी को जरूरतमंदों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। फलस्तीन को आजाद किया जाना चाहिए। इसके पक्ष में उन्होंने नारे भी लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं। इन हालातों से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें