फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: गंग्याल में कारखाने में भड़की आग, भीषण लपटों पर अग्निशमन की पांच गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

Tue, 21 Nov 2023 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गंग्याल में एक उद्योग में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
गंग्याल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के गंग्याल के शंकर कालोनी में मंगलवार को एक कारखाने में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कारखाने में पेंट में उपयोग होने वाला थिनर मौजूद था, जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया। साथ में लगती एक दुकान को भी आग ने नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के कर्मचारियों ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटने में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कारखाने और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मामले में अधिकारियों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें