फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सीमा से सीधे सलाखों तक, सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी

Tue, 15 Apr 2025 11:06 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

एलओसी के नौशेरा सेक्टर में तैनात सेना के जवान को पंजाब पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मकसूदां थाना से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय सैन्य सूत्रों के अनुसार, राजोरी या नौशेरा में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं है। पंजाब पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी है, और जवान को थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

एफआईआर वहीं दर्ज की गई है और पंजाब पुलिस की टीम वहीं से आई है, इसलिए अधिक जानकारी के लिए मकसूदां थाने से संपर्क किया जा सकता है।  फिलहाल सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें