जम्मू। रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेन में बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। फिरोजपुर डिविजन ने टिकट चैकिंग के लिए विशेष टीमें भी नियुक्त की है। इसकी कड़ी में बुधवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर बिना टिकट के 36 यात्रियों से 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
बुधवार को जम्मू रेलवे स्टेशन निदेशक महेश यादव की देखरेख में टीम ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों के टिकट की जांच की। टिकट जांच के साथ कोविड एसओपी का पालन की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को बिना टिकट के प्लेटफार्म और ट्रेन में सफर नहीं करने को कहा। रेलवे प्रबंधन कटड़ा से लेकर जम्मू और जम्मू से लेकर कठुआ रेलवे स्टेशन तक टिकट चेकिंग की विशेष टीमें तैनात की हैं।