फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिक्की फ्लो जमीनी स्तर पर महिलाओं को मजबूत करने का कर रही काम

विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर में फिक्की फ्लो की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जविलत कर उद्घाटन करते मुख - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- संस्था ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में किए कई एमओयू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फिक्की फ्लो की तरफ से कन्वेंशन सेंटर में समृद्धि नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंची सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने फिक्की फ्लो की तरफ से महिलाओं के उत्थान,सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में संस्था बेहतर काम कर रही है। जमीनी स्तर पर महिलाएं मजबूत हो रही हैं। इसमें पूरे प्रदेश भर की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को जोड़ा गया है। फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन आरती चौधरी ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए संस्था ने बीते एक वर्ष में बेहतर कार्य किया। जिसके कारण यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने बताया कि संस्था ने सेल्फ हेल्प ग्रुप व एफपीओ के साथ मिलकर
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने का वादा किया है। जिसमें यूएएम,एमसीएल और जम्मू और कश्मीर डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन के साथ मिलकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के साथ भी अनुबंध किया है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आजीविका कमाने में मदद दी जा सके। इसके पहले परिसर में महिलाओं की तरफ से लगाए गए स्टॉलों पर उत्पादों के बारे में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें