फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का मंच फिक्की फ्लो : पूनम

विज्ञापन
कन्वेंशन सेंंटर में फिक्की फ्लो की तरफ से आयोजित समृद्धि कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन करतीं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- कन्वेंशन सेंटर में फिक्की फ्लो की तरफ आयेाजित समृद्धि कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा
विज्ञापन

-कहा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को ट्रेड फेयर में भाग लेने के लिए उपलब्ध करा रहे मंच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फिक्की फ्लो की तरफ से कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समृद्धि कार्यक्रम में पहुंची फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संगठन मंच प्रदान कर रहा है। दिल्ली से लेकर विदेशों तक आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर में महिलाओं ने अपने उत्पादों का परचम लहराया है हम इस पहल को और गति आने वाले दिनों में प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहार नासिर असलम वानी के साथ फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि जम्मू कश्मीर की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आर्थिक रूप से सबल हों। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें दिल्ली हॉट हो या देश के दूसरे बड़े शहरेां में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर वहां पर सेल्त्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसमें संगठन की तरफ से लगातार सरकार व गैर सरकारी स्तर पर उनको सहयेाग प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि फिक्की फ्लो का उद्देश्य यही है कि जम्मू कश्मीर में ग्रामीण स्तर पर जो महिलाएं हैं वह भी अपने स्थानीय उत्पादों के जरिए बड़े ट्रेड फेयर में सहभागिता दिखाएं। इसके लिए यहां की चेयरपर्सन आरती चौधरी के माध्यम से लगातार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने स्टॉल लगाने वाली महिलाओं से विस्तार से बात कर उनके उत्पादों, बिक्री व महीने में होने वाली आय के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि फिक्की फ्लो आने वाले दिनों में यहां की महिलाओं को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयेाजित होने वाले ट्रेड फेयर में भाग लेने का मौका प्रदान करेगी। उनके साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नासिर असलम वानी ने भी महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए संगठन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें