फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगहों पर टूटी बार्डर फेंसिंग के चलते सुरक्षा बढ़ी

Tue, 23 Sep 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के आईजी राकेश कुमार ने कहा कि बारिश और बाढ़ के कारण अखनूर से लेकर कठुआ तक 192 किलोमीटर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी को नुकसान पहुंचा है लेकिन यह नुकसान इतना भी ज्यादा भी नहीं है कि इस पर चिंता की जाए।
विज्ञापन


जिन-जिन स्थानों पर तारबंदी और बांधों को नुकसान पहुंचा है, उनकी रिपेयर का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत से स्थानों पर अतिरिक्त बल के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे सुरक्षा पुख्ता रहे। रामगढ़ सेक्टर में बसंतर नदी में आई बाढ़ से 50 मीटर से लेकर 100 मीटर तक की तारबंदी को नुकसान पहुंचा है।

जिसको बल के जवानों ने रिपेयर कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ बहने वाली बसंतर, चिनाब और तवी नदी में आई बाढ़ से तारबंदी को आंशिक नुकसान पहुंचा था, जिसको रिपेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र को अनुमानित खर्चे के बारे में बताया गया है। वहां से रिपेयर को जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें