भूकंप ने भले ही सब कुछ छीन लिया हो, मगर भोलेनाथ के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आई है। नेपाल से पैदल पहुंचे बाप-बेटे की बाबा बर्फानी के प्रति अटूट श्रद्धा है।
ठिठुरती सर्दी और तीखी धूप भी इन भक्तों के उत्साह और जोश को कम नहीं कर पाई है। पिता लेटकर बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं तो बेटा श्रवण पुत्र की तरह उनके साथ साइकिल लेकर निकल पड़ा है।
27 अक्तूबर 2014 से पैदल यात्रा पर निकले जनकपुर धाम शहर, गांव रावेइयां बवारी, जिला धनुषा नेपाल के श्रीराम तीर्थ यादव (55) के साथ उनके बेटे संजय कुमार यादव (21) शनिवार को मंदिरों के शहर जम्मू पहुंचे।