फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में धारा 35A के मुद्दे पर विपक्ष लामबंद, राज्यपाल से मिले फारूक

Mon, 04 Sep 2017 10:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुच्छेद 35ए पर विपक्ष पूरी तरह लामबंद है। इस पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की विपक्ष ने मांग की है। इस मांग को लेकर सोमवार को विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल नेकां प्रमुख डा. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला। डा. फारूक ने पत्रकारों को बताया कि राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ ही अनुच्छेद 35ए पर भी चर्चा की गई है। उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में 35ए को लेकर दाखिल याचिका तथा इससे छेड़छाड़ के गंभीर परिणामों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है, ताकि अनुच्छेद 35ए के साथ ही राज्य केे राजनीतिक हालात तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सके। राज्यपाल से सरकार के कामकाज को लेकर भी शिकायत की गई है। उन्हें बताया गया कि राज्य में मौजूदा समय में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। हर कोई परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इस वजह से विशेष सत्र में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठा सकेंगे और सरकार से इसका जवाब मांग सकेंगे।

उन्हें यह भी बताया गया है कि अव्यवस्था इस कदर है कि चोर दरवाजे से भर्तियां की जा रही हैं। गरीबों से पैसे लेकर एसपीओ पद पर भर्ती की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने सप्ताह या दो सप्ताह का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीपीआई (एम) के नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना समय की मांग है, ताकि लोग राजनीतिक हालात तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा कर सकें। अनुच्छेद 35ए के साथ छेड़छाड़ के खतरे पर बहस हो सके। कहा कि वर्तमान समय में राज्य में राजनीतिक अस्थिरता है। इससे सारे कामकाज प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें