फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सैन्य अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Mon, 04 Sep 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पिटी के दौरान बिगड़ी थी हालत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्नल सैन्य अस्पताल में अपना चेक अप कराने के लिए सोमवार को पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल सैबल सुभाष दत्ता कमारछना मदकोश, नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले थे। जो इस समय सेना के चट्ठा स्थित सीआईएच/162 में तैनात थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय कर्नल सोमवार को सुबह पिटी कर रहे थे। यहां उन्हें सीने में काफी तेज दर्द हुआ। इसके बाद वह सतवारी स्थित सैन्य अस्पताल में पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शुरूआती जांच में मौत का कारण हर्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें