फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले: जम्मू कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में बातचीत जारी

Fri, 19 Jan 2024 06:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत में किसी भी तरह की देरी से इंकार किया और कहा कि इस दिशा में बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत में किसी भी तरह की देरी से इंकार किया और कहा कि इस दिशा में बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है। फारूक अब्दुल्ला का बयान तब आया है जब उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर सीट बंटवारे पर जल्द सहमति नहीं बनी तो इंडिया गठबंधन के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य एक अलग समूह बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चर्चा में, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, "अगर सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया गया तो गठबंधन के लिए खतरा है। इसे समय रहते किया जाना चाहिए।'

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सीट बंटवारे के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन से कोई समस्या नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी के हितों को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सीट बंटवारे में कोई देरी हुई है। वे पहले से ही इसके बारे में बात कर रहे हैं। इसमें समय लगता है। हर किसी के अपने हित हैं, और उन पर ध्यान देना होगा। मुझे यकीन है कि यह ठीक होगा।'

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी को पहले भी कांग्रेस के साथ ऐसे मुद्दों को सुलझाने में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई है और अब भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बलूचिस्तान सुरक्षा के बीच ईरान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "पाकिस्तान बलूचिस्तान के लोगों को ईरान सीमा पर सुरक्षा मिलने से खुश नहीं है। उन्हें (पाकिस्तान) लगता है कि यह उनके लिए खतरा है।" देश इसका समाधान कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें