एलओसी पर हो रहे सीजफायर उल्लंघन और लगातार उपजे तनाव पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि रमजान आने से पहले हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों सरहद पर शांति की कोशिशें करें।
श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए फारूक ने कहा कि रमजान आ रहा है और मैं अपील करूंगा कि हिंदुस्तान यूनिलैटरल सीजफायर करे, इससे इतना तो होगा कि हिंदुस्तान युद्ध नहीं चाहता।
दिल्ली में पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के विषय पर फारूक ने कहा कि उन्होंने पीएम से कहा है कि कश्मीर के विषय पर राजनीतिक पहल की जाए क्योंकि यहां की समस्या महज कानून व्यवस्था के विषय तक सीमित नहीं है।