फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों से अबियाना न ले राजस्व विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में वीरवार को नेशनल कांन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग से किसानों से अबियाना न लेने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता नेकां पार्टी के ब्लॉक खौड़ के प्रधान महेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस दौरान नेकां सचिव देवीदयाल जोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवी दयाल जोगी ने कहा कि राजस्व विभाग किसानों से पिछले 10-11 सालों का अबियाना वसूलने का दबाव नहीं बनाए क्योंकि पिछले कुछ सालों से समय पर बारिश नहीं होने पर किसानों की फसलों की उचित पैदावार न होने से किसान पहले से ही नुकसान का सामना कर रहे हैं। इसके चलते किसानों का पिछला अबियाना माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त किराये की जो सुविधा दी है। उसका लाभ प्रदेश में रह रही बाहरी राज्यों की महिलाओं को न दिया जाए। जोगी ने कहा कि भाजपा ने आज तक डोगरा कश्मीरी दिवस नहीं मनाया। भाजपा की तरफ से 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक बिहार दिवस मनाया, जोकि जम्मू कश्मीर की डोगरा कश्मीरी संस्कृति पर यह गहरा हमला था। महाराजा हरि सिंह ने आजादी से पहले डोगरा कश्मीरी संस्कृति को बचाने के प्रति 370, 35ए लागू किया था। बैठक में अजय शर्मा देवेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे। बता दें कि जम्मू कश्मीर युटी में पिछले नौ साल से बंद अबियाना को किसानों से अब किस्तों में वसूलने की जो प्रतिक्रिया संबंधित विभाग की तरफ से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें