रियासी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग व अन्य उपकरण मुहैया करवाने के लिए पांच से 11 अप्रैल तक जिले के विभिन्न इलाकों में एसेसमेंट शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एसेसमेंट के बाद दिव्यांगों को निशुल्क सामान वितरित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि पंचायत घर ठाकराकोट, डाक बंगला सुनगढ़ी चसाना, कम्युनिटी हाल अरनास, तहसील समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय माहौर, तहसील समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय रियासी, कम्युनिटी फेसिलिटी सेंटर पौनी, ग्रामीण ब्लॉक विकास विभाग अधिकारी कटड़ा में यह शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार से दिव्यांग लोगों को अपने लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सामान काफी महंगा मिलता है। इसलिए उनकी सुविधा को देखते हुए यह प्रयास किया गया है। अधिकारी ने जिले के दिव्यांगों को इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।