अरनिया। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के समाप्ति तक मिले बजट में मात्र 98 लाख 46 हजार रुपये ही खर्च किए जा सके। जबकि विकास के लिए कुल बजट एक करोड़ 93 लाख व बीस हजार रुपये मिले थे। ऐसे में विकास खंड कार्यालय को बची धनराशि 94 लाख 74 हजार रुपये सरेंडर करने पड़े।
खंड विकास अधिकारी अरनिया रजनी बाला के अनुसार बजट के तहत कुल 79 कार्य रखे गए थे। जिनको पूरा कराने के लिए एक करोड़ 93 लाख व 20 हजार रुपये का फंड मिला था। मगर 79 में से 65 कार्य योजनाओं को अलाट किया गया। जिस पर कुल 98 लाख 46 हजार रुपये लगे। वहीं वीरवार को वित्तीय वर्ष पूरा होने पर 94 लाख 74 हजार रुपये सरेंडर किया गया है। बताते चले कि अरनिया ब्लॉक में कुल 10 पंचायत हल्के हैं। जिनके विकास के लिए इस फंड को दिया गया था।