फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में मृत मिले जम्मू के युवक के परिवार ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुंछ में मृत मिले जम्मू के युवक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक मोहम्मद साबिर 21 अगस्त से लापता था। वीरवार को उसका शव पुंछ से बरामद हुआ। परिवार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साबिर अपने परिवार में दो बहनों का अकेला भाई था। जिस जगह से उसका शव मिला, वहां से तीन दिन पहले एक युवती का शव भी मिला था।
विज्ञापन

सतवारी के जवाहर नगर का रहने वाला साबिर 21 अगस्त को अपनी बाइक पर किसी काम से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसे शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर ढूंढा। यहां तक कि हादसे की आशंका पर शहर के कई बड़े अस्पतालों को भी छान मारा। पुलिस के पास इसकी शिकायत भी कराई गई। वीरवार को उसका शव पुंछ से बरामद हुआ। परिवार का कहना है कि वह पुंछ कैसे पहुंचा। इसकी जांच होनी चाहिए। उसे एक सोची समझी साजिश के तहत पुंछ बुलाया गया और हत्या कर दी गई। क्योंकि जहां साबिर का शव मिला, वहीं एक लड़की का शव भी मिला है।
साबिर के पिता मोहम्मद अशरफ का कहना है कि जिस दिन बेटा लापता हुआ, उसी दिन उस लड़की की बहन रीमा ने उन्हें फोन किया और पूछा कि आपका साबिर कहां है। जब मैंने रीमा से पूछा कि तुम्हें साबिर के लापता होने के बारे में कैसे पता है तो उसने फोन काट दिया। साबिर का अभी छह महीने पहले ही निकाह हुआ था। अशरफ का कहना है कि साबिर के शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। ऐसा लगता है जैसे उसका गला दबाया गया हो और बेरहमी से मार दिया हो। साबिर की मां का भी रो रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यहीं कह रही थीं कि मुझसे मेरा बेटा छीन लिया। वह किसके सहारे जीएंगी। परिवार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें