फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने की श्रीनगर से जम्मू के लिए अतिरिक्त उड़ान की घोषणा

Tue, 03 May 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विमान - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
इंडिगो ने श्रीनगर से जम्मू के बीच दो नान स्टाप रोजाना अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। देश में घरेलू क्षेत्र में बढ़ती मांग के कारण इंडिगो ने अपनी सेवाएं बढ़ा दी हैं। छह मई 2016 से पांचवीं और छठी फ्लाइट को भी नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


समयबद्ध एवं बेहतर सुविधा प्रदान करने के बेहतर रिकार्ड को इंडिगो ने कायम रखा है और ग्राहकों की मांग पर ही उड़ानों की संख्या को बढ़ाया गया है। इंडिगो की 759 उड़ानें 40 शहरों को जोड़ती हैं। नई उड़ानों को लांच करते हुए इंडिगो के अध्यक्ष आदित्य घोष के अनुसार दोनोें शहरों के बीच फ्लाइट में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी है।

लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की गई हैं। यात्रियों को आसान एवं सुविधाजनक सफर देने का प्रयास किया गया है। नई फ्लाइटें दिल्ली-श्रीनगर दो-पौने तीन बजे चलेंगी और श्रीनगर में 5:10 मिनट पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन


यह फ्लाइट शाम 5:40 मिनट पर श्रीनगर से चलेगी और 7:10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी उड़ान शाम सवा पांच बजे दिल्ली से श्रीनगर और श्रीनगर से दिल्ली 6:40 मिनट पर पहुंचेगी। शाम सात बजे श्रीनगर से चल कर फ्लाइट शाम 8:35 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। सीटों की उपलब्धता पर ही किराया तय किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें