फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के साथ मिलकर सेना एलओसी से सटे इलाकों का विकास करेगी

Tue, 03 May 2016 04:51 PM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
ब्रगेड‌ियर एचएस शाही - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेना के सीन‌ियर कमांडर ने आज कहा क‌ि जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में स्थानीय प्रशासन के साथ म‌िलकर सेना इन इलाकों के व‌िकास के ल‌िए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


ब्रगेड‌ियर एचएस शाही ने मंगलवार को कहा क‌ि, 'सेना न‌ियंत्रण रेखा से सटे गांवों के संपूर्ण व‌िकास के ल‌िए स्थानीय प्रशासन के साथ म‌िलकार व‌िकास के कामों में सहयोग देगी।' इस बात की जानकारी उन्होनें पुंछ ज‌िले के बालाकोट में एक कार्यक्रम के दौरान दी। 

मंगलवार को बालाकोट ने सेना ने दो सामुदायिक केंद्रों को ग्रमीणों को समर्प‌ित क‌िया। ब्रगेड‌ियर एचएस शाही  ने कहा क‌ि हमने इन इलाकों में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कई स‌िंचाई के ल‌िए चैक डैम, सब्ज‌ियां उगाने के ल‌िए पॉलीहाउस और वर्मीकम्पोट की यून‌िटों को शुरु क‌िया हैं। साथ ही इन इलाकों में सड़कों और ट्रैक का भी न‌िर्माण कार्य चल रहा है। इस अवसर पर सेना ने 100 ऊर्जा कुशल बायोमास वितरित किए और क्षेत्र में 100 सौर लाइट स्थापित करने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें