फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर मिले दिल: भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान, सीमा पर शांति बनाए रखने का वादा  

Sat, 01 Jan 2022 02:39 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान कर नए साल की शुभकामनाएं दी। इस बीच सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए चर्चा भी की गई।  
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते सैन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के मौके पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। वर्ष 2021 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते को जारी रखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच शांति को बढ़ाने के लिए चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


पुंछ और मेंढर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को नए साल के मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां बांटी। इसका उद्देश्य भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे संघर्ष विराम को ध्यान में रखते हुए शांति और सद्भाव को बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें