फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: अंग्रेजी को गंभीरता से लें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर के इस युग में बेहतर कैरियर के लिए अंग्रेजी काफी अहमियत रखती है। अगर इस विषय में थोड़ा कमजोर हो जाएं तो आगे बढ़ने में कई दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन


परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय अहम भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को अधिक ध्यान अंग्रेजी पर केंद्रित करना चाहिए। इसमें ग्रामर और राइटिंग पैटर्न के लिए बेहतर ढंग से तैयारी करें।

गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी में कार्यरत मास्टर संजय गुप्ता का कहना है कि नान मेडिकल और मेडिकल के बाद खासकर आर्ट्स विषय के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय ज्यादा अहमियत रखता है।
विज्ञापन


अमूमन नान मेडिकल और मेडिकल विषय के विद्यार्थी अंग्रेजी में आगे निकल जाते हैं, लेकिन आर्ट्स विषय के विद्यार्थी अंग्रेजी को गंभीरता से न लेकर पीछे रह जाते हैं। परीक्षा में अंकों को बढ़ाने के लिए ग्रामर मुख्य भूमिका निभाती है।

अगर परीक्षा में आपकी ग्रामर ठीक है तो वे अंक कोई भी नहीं काट सकता है। राइटिंग पैटर्न नोटिस भी आपके अंकों को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा अलंकार सहित अन्य बिंदुओं पर काम करें।

उनके अनुसार परीक्षाओं के कुछ दिन पहले अंग्रेजी में ही ज्यादा रिवीजन करें। इससे अंग्रेजी में बेस मजबूत होने से परीक्षार्थी को अन्य विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षार्थी ऐसे करें तैयारी

•रिवीजन के दौरान पूरे पाठ्यक्रम का गहनता से अध्ययन करें
•विद्यार्थियों को लिखावट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत
•कला संकाय के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत
•अंकों को बढ़ाने के लिए व्याकरण को गंभीरता से लें परीक्षार्थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें