फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ की हड़ताल से जम्मू विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा फिर स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डॉ. चंद्रशेखर की आत्महत्या के बाद शिक्षक संघ हड़ताल पर है। इससे पीएचडी प्रवेश परीक्षा दूसरी बार भी स्थगित कर दी गई है। पहले परीक्षा 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन नहीं हुई। अब 22 सितंबर को तय की गई तिथि पर भी परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए शोध संकाय ने अधिसूचना जारी कर दी है। पीएचडी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा विभागीय स्तर पर ली जानी है। विभाग ही समय सीमा और अन्य प्रक्रिया तय करेंगे, लेकिन शिक्षक कई दिन से विभागों में नहीं गए हैं। विवि प्रशासन को मजबूरन परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ रही हैं। वहीं स्नातकोत्तर की अन्य परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। बीते दिनों ली गई जम्मू विश्वविद्यालय लिखित प्रवेश परीक्षा में भी शिक्षक संघ शामिल नहीं हुआ। डॉ. चंद्रशेखर के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए शिक्षक संघ अड़ा है, लेकिन विवि प्रशासन सीबीआई जांच करवाने के लिए तैयार नहीं है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

छात्र बोले, शिक्षक संघ मांग उचित
विवि प्रशासन को करनी होगी पूरी
विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि वे रोज कक्षाओं के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें घर लौटना पड़ता है। शिक्षक संघ की मांग तथ्यात्मक है, जिसे विवि प्रशासन को पूरा करना होगा। प्रो. चद्रशेखर आत्महत्या मामले की सचाई सामने नहीं आ रही है। अगर छात्राओं के साथ गलत हुआ है तो उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए। लेकिन मामले को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इस वजह से शिक्षक भी कक्षाओं में नहीं लौट रहे हैं। छात्रों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षकों की हड़ताल उचित है। प्रशासन मामले को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें