फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई हो रही प्रभावित, जल्द काम पर लौटें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में हड़ताल के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए शिक्षक विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए काम पर लौटें। यह मांग जम्मू विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल ने बुधवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव से साथ मुलाकात कर उठाई है।
विज्ञापन

एबीवीपी के अध्यक्ष अनूप चिब ने कहा कि अकादमिक सत्र देरी से शुरू हुआ है और अब हड़ताल जारी है, जिससे छात्र चिंतित हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि वह कक्षाओं में लौटें, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। प्रो. की आत्महत्या मामला संवेदनशील है। एसआईटी का गठन हो चुका है। जांच जारी है। रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। छात्र शिक्षक संघ के समर्थन में हैं। एबीवीपी के अनुसार शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने जल्द ही शिक्षक के काम पर लौटने का आश्वासन दिया है। मौके पर रमणीक शर्मा, राधिका वजीर और चंदन कोतवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें