फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विसमेन वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुंबई में शिव सेना कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त कर्नल से मारपीट मामले के मोर्चा खोल दिया हैै। एसोसिएशन के सदस्यों ने शिव सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेवानिवृत्त सैनिकों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि देश में तीन ही सेनाएं हैं, जल, थल और वायु सेना। इनमें लाखों लोगों ने सेवाएं दीं और दे रहे हैं। लेकिन यह स्वयं-भू सेना देश की सेनाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि मुंबई में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट की है। शिव सेना को इस गुंडागर्दी का खामियाजा भुगतना होगा। किसी भी सेवानिवृत्त सैनिक के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। वहीं अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नेवी अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल मदन लाल शर्मा पर शिव सैनिकों ने हाथ उठाया। वाट्सऐप मैसेज को फॉरवर्ड करने पर मारपीट की है। भारत में तीन सेनाएं हैं और शिव सेना को सेना को बदनाम करने वाला दल है। जल, थल और वायु सेना में सेवाएं देने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 56 लाख सेवानिवृत्त सैनिक हैं, वो कर्नल मदन के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें