ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के जलशक्ति विभाग के कार्यालय सोमवार को अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 23 सितंबर को मांगों को पूर्ण कराने के लिए लखनपुर से कश्मीर तक की यात्रा की जाएगी।
प्रदर्शन में शामिल डिवीजन अखनूर के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह हमारी लड़ाई सरकार से चल रही है। यह तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। प्रदर्शनकारियों ने कहा किसी के बहकावे में न आएं और पूरी इमानदारी के साथ एसोसिएशन का साथ देें।
प्रदीप शर्मा ने अस्थायी कर्मचारियों की परेशानियों को उजागर करते हुए कहा कि हमें तथा हमारे परिवार को रोटी चाहिए न कि झूठे वादे, जो हमें दिए जा रहे हैं। हमारा भी मिनियम वेजेज लागू किया जाए जो अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। हमें अफसोस है कि हमारा लिए कुछ भी ऐसा नहीं किया जा रहा है।
अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि हमारी एलजी मनोज सिन्ह से अपील है कि हमारी जल्द से जल्द रेग्युलर पालिसी बनाई जाए। कर्मचारियों ने कहा जिन लोगों के साथ साल पूरे हो चुके हैं, जिन लोगों ने ट्यूबवेल लगाने के लिए सरकार को जमीन दी है, जो अस्थायी कर्मचारी सेवा देते हुए स्वर्ग सिधार गए हैं और 12 वोचर जैसे मामलों को जल्द से जल्द हल किया जाए और स्थायी नीति बनाई जाए ताकि हम भी अपने परिवार के पालन-पोषण कर सकें। प्रदर्शन में पवन कुमार शर्मा, नवीन चौधरी, अर्जुन चौधरी सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।