फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए पूर्व सैनिक फोन पर कंफर्म करा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, इन नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

Tue, 12 May 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते डीपीडीओ से पेंशन निकालने वाले पूर्व सैनिकों और विधवाओं को राहत दी गई है। टेलिफोन पर भी वो अपना जीवन प्रमाण कन्फर्म कर सकते हैं। अभी तक उन्हें डीपीडीओ में जीवन प्रमाण देना होता है लेकिन लॉकडाउन के चलते दिक्कत पेश आ रही है।

विज्ञापन


राज्य सैनिक वेलफेयर बोर्ड की ओर से डीपीडीओ में बात की गई। इसके बाद डीपीडीओ ने कुछ नंबर जारी किए हैं, जहां पूर्व सैनिक और विधवाएं जीवन प्रमाण की जानकारी दे सकती हैं। डीपीडीओ अखनूर ( 9419210663, 0191 2450439), एओओ 9541445921, एओओ 9419152223, डीपीडीओ शास्त्री नगर 9419264518, एओओ 8946814656 और डीपीडीओ उधमपुर 9419102821, एओओ 9906908055 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।

वहीं जो पूर्व सैनिक और वीर सैनिकों की विधवाएं पेनुरी, मिलिशया और द्वितीय विश्व युद्ध की पेंशन लेते हैं वो अपने संबंधित जेडएसडब्ल्यू से फोन पर ही बात कर सकते हैं। उनका जीवन प्रमाण भी फोन पर कन्फर्म होगा। बता दें कि सेना की ओर से पूर्व सैनिकों और विधवाओं को लॉकडाउन में राशन, दवाइयां और कई अन्य तरह का सामान वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें