उधमपुर पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक हजार यात्रियों को लेकर बैंगलूरू से श्रमिक एक्सप्रेस जम्मू संभाग के उधमपुर जिले पहुंची है। ट्रेन से उतरे सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्टेशन पर हर जिले के लिए एक डेस्क स्थापित किया गया है।
इन डेस्क पर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। यात्रियों को इन डेस्क पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद बसों में बैठाकर गृह जिलों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा। इनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था बस के अंदर ही की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन करवाने के दौरान लोगों के बैठने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। हर जिले के लोगों के लिए अलग से कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए कर्मचारी उक्त लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।
इन यात्रियों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बसों को खड़ा कर दिया गया है। इन बसों को पहले सैनिटाइज करवाया गया है। बसों पर जिलों के नाम की प्लेट लगा दी गई है। लोगों को इनके नंबर बता दिए जाएंगे और फिर ट्रेनों में बिठाकर इनको रवाना कर दिया जाएगा।