फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ किया सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आई पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की क्षेत्रीय बैठक वीरवार को जिया पोता पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले कि सरकार ने पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार ही किया है। आज पैरामिलिट्री सैनिकों की जो दशा है उसकी जिम्मेदार दोनों सरकारें हैं। देश के बफादार सैनिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। आए दिन जगह-जगह पर धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर इनकी मांगों कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मुख्य मांगे नहीं मानीं तो यह धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। पैरामिलिट्री सैनिकों से आवाहन करते हुए कहा सभी लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। जल्दी ही हम मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में राम लाल डोगरा, अर्जन सिंह, थोडूराम, सोम नाथ, चग्गर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें