फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा जिले में चिट्टे का धंधा तेजी से फैल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस के सांबा जिला प्रधान सुदागर गुप्ता ने वीरवार को एक बैठक में कहा कि इस समय जिले में चिट्टे का धंधा तेजी से फैल रहा है। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण पढ़े लिखे युवा चिट्टे की लत में जा रहे हैं। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अभिभावक बच्चों को चिट्टे के नक्शे से रोकते हैं तो बच्चे आत्महत्या की धमकी देते हैं। इस कारण अभिभावक काफी परेशान हैं। उन्होंने डीजीपी दिलबाग सिंह से मांग की कि चिट्टा बेचने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में अजय शर्मा, मदनलाल, सतपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें