फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन के जरिये स्वच्छता की जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने और स्वच्छता के लिए मैराथन के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक किया। एमए स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करवाया गया। लोगों को संदेश दिया गया कि पॉलीथिन की बजाय जूट और पेपर बैग का प्रयोग किया जाए, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि हमारा उद्देश्य पॉलीथिन से शत-प्रतिशत परहेज करना और जूट बैग व अन्य बायोडिग्रेडेबल उत्पादों को अपनाना है। नगर निगम प्लास्टिक उत्पादों से बचने के लिए जनता को जागरूक करने की पूरी कोशिश कर रहा है। मेयर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सभी लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जागरूक करना समय की जरूरत है। नगर निगम प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों को जुर्माना करेगा। इस मौके पर अमित गुप्ता, गोपाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें