पार्टी के पूर्व पीआरओ और पार्टी सुप्रीमो के बीच कार्यक्रम को लेकर कुछ बहस हुई थी। इस दौरान नूर ने अपना आपा खो दिया और इंजीनियर रशीद के वाहन का शीशा तोड़ दिया।
बारामुला के सांसद इंजीनियर रशीद के वाहन पर रविवार शाम हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में पार्टी के एक सहयोगी ने हमला कर दिया। रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नूर उल शाहबाज ने हमला किया, जिसमें वाहन के अगले हिस्सा का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के पूर्व पीआरओ और पार्टी सुप्रीमो के बीच कार्यक्रम को लेकर कुछ बहस हुई थी। इस दौरान नूर ने अपना आपा खो दिया और इंजीनियर रशीद के वाहन का शीशा तोड़ दिया। उस समय रशीद वाहन में सवार थे।