फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने 25 कनाल जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
रामगढ़ में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के बाद लगाया गया बोर्ड ।
विज्ञापन
रामगढ़। जिला प्रशासन के निर्देशों पर राजस्व विभाग ने तहसीलदार गोपाल चंद के नेतृत्व में गांव करालिया कलां में 25 कनाल सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। जमीन पर स्टेट लैंड का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बैक टू विलेज कार्यक्रम में सरपंच विजय चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उपसचिव वसीम राजा से उक्त जमीन को खाली कराने की मांग की थी। वसीम राजा ने यहां खेल का मैदान बनाने का नींव पत्थर भी रखा था। शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने 25 कनाल जमीन से कब्जा हटवाया। सरपंच विजय चौधरी ने कहा कि वह प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने खेल का मैदान बनाने के लिए जमीन खाली कराई है। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच विजय चौधरी, नायब सरपंच सुनील चौधरी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें