फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पांच कनाल जमीन से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक परमंडल की पंचायत अप्पर खड़ा मदाना में वन विभाग और गुज्जर समुदाय के बीच 5 कनाल जमीन को लेकर तनाव पैदा हो गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों पर पत्थरबाजी भी की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अप्पर खड़ा मदाना के मेघ नाल क्षेत्र में वन विभाग की 5 कनाल जमीन पर गुज्जर समुदाय ने कब्जा कर रखा था और वहां पर एक कच्चा मकान भी बनाया था। वन विभाग की एक टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जमीन को खाली कराया और कच्चे मकान को भी ढहा दिया। इस बीच वन विभाग और गुज्जर समुदाय के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में गुज्जर समुदाय के लोगों नेे विभाग के अधिकारियों पर पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी में वन विभाग के अफसर राकेश्वर सिंह को टांग में चोट आई है। वन विभाग के बाकी अधिकारियों में रेंज अफसर परमंडल सलीम मलिक और डीएफओ सांबा अभिनव रमोत्रा भी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें