विजयपुर। क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के कारण किसानों के खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। तेज आंधी के कारण खेतों में पड़ी फसल उड़कर दूसरे खेतों में जा पहुंची। इस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि उन्होंने लगभग पूरी फसल काट ली थी, लेकिन समय पर थ्रेशर ना मिलने के कारण कटी हुई फसल खेतों में ही पड़ी थी। बुधवार को तेज आंधी के कारण उनकी फसल उड़कर दूसरे खेतों में जा गिरी। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। संवाद