विजयपुर। वीडियो ब्लॉक मैदान में लाखों रुपये खर्च करके सरकार ने सामुदायिक केंद्र खोला था। ताकि बीपीएल परिवार के लोग वैवाहिक कार्यक्रम इसमें कम पैसे में कर सके। अब इस पर म्यूनिसिपल कमेटी ने कब्जा कर लिया। इस तरह से बीपीएल परिवार के लोेगों को अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। इसे लेकर लोगों में रोष है।
क्षेत्र के धर्मपाल, सुभाष सिंह, अरविंदर सिंह, मोहन सिंह, रघुवीर सिंह बागल आदि ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी ने जो सामुदायिक केंद्र में कब्जा कर लिया है, उससे गरीब परिवार के बच्चों की शादी समारोह कैसे होेंगे। म्यूनिसिपल कमेटी ने इस पर कब्जा जमा लिया है और वहां पर सफाई कर्मचारियों से लेकर ईओ और चेयरमैन तक बैठते हैं। गणमान्य लोगों ने उपायुक्त रोहित खजूरिया और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस सामुदायिक केंद्र को जल्द से जल्द खाली कराया जाए। ताकि गरीब परिवार के बच्चों के शादी समारोह आयोजित हो सकें।