फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा को मिला जिला विकास परिषद का अध्यक्ष

विज्ञापन
सांबा मे भाजपा कार्यकर्ता चेयरमैन चुने जाने पर रैली निकालते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर यूटी में पहली बार जिला विकास परिषद के चुनाव हुए। इनमें जम्मू संभाग में भाजपा ने परचम लहराया। वहीं सांबा जिले में 14 में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा नेताओं ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनीत कर लिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय नंदनी में जिले के सभी 14 सदस्यों की बैठक बुलाई गई। वही सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष्ज्ञ को अपना समर्थन दिया। जिन्हें उपायुक्त ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीडीसी अध्यक्ष बने के शव शर्मा ने हिंदी में और उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने अंग्रेजी में शप्थ ली। बाद में भाजपा नेताओं ने रैली के रूप में कस्बे के बाजारों से गुजरते हुए विजयपुर पहुंचे। वहां से को ब्रहमणा में रैली पहुंची। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री डॉ. दवेंद्र मन्याल, भाजपा सांबा जिला प्रभारी असीम गुप्ता, जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी के सदस्य सुभाष भगत के साथ अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता भी रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें