अखनूर। कस्बे में म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने राजा बाजार मुख्य रोड फुटपाथ पर किऐ गए अतिक्रमण को हटाया और नाली में पानी की निकासी के लिए दुकानदारों की ओर से बनाए गए पक्के फुटपाथों को तोड़ा गया। कई दुकानदार को चेतावनी भी दी गई।
बर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने कस्बे के राजा बाजार में फुटपाथ पर बने पक्के निर्माणों को तोड़ करके कब्जा को हटाया। बारिश के दौरान अक्सर बारिश का पानी नाली के निकासी नही होने पर सड़कों में बहता था। वहीं कमेटी की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कमेटी की टीम ने मेन चौक, बस अड्डा, निर्दोष बाजार में अतिक्रमण नहीं हटाया, सिर्फ राजा बाजार में ही अतिक्रमण हटाया। बर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कस्बा राजा बाजार में नाली पर बने निर्माण को तोड़ा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।