फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Fri, 03 Aug 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठेभड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ। इलाज के दौरान वह जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ सोपोर के बहरामपोरा गांव में हुई है। 
विज्ञापन


दरअसल सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। 

आपको बता दें कि बहरामपोरा गांव में गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान विजय कुमार शहीद हो गए। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इन दोनों आतंकियों ने गत शनिवार की रात सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर यूबीजीएल दागा था। गुरूवार की रात इन दोनों आतंकियों के गांव में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी की। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरूवार दोपहर हिज्ब के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी हिज्ब से जुड़े हुए थे। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

जिले के खुम्रियाल इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर एसएसपी कुपवाड़ा (ऑपरेशन) शफकत हुसैन की अगुवाही में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना की 28 आरआर और 41 आरआर के साथ मिलकर इलाके में एक नाका लगाया था।

तलाशी के दौरान एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की गई। इसमे हिज्ब के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें