जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि दो आतंकी अभी घिरे हुए हैं।
साउथ कश्मीर के पुलवामा में यह मुठभेड़ चल रही है। रेनझिपोरा इलाके में 55RR सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया।
सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया। फिलहाल एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।