मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर में जारी हिंसा के बीच सेना ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन तेज कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में रविवार शाम सेना और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के चंदूसा गांव में सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। जिस पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान एक इमारत में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान एक जवान घायल हो गया, हालांकि अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।